
विदेशी पर्यटक की बाइक रपटी, सिर पर गंभीर चोट
ख़बर उत्तराखंड के पौड़ी जिले के अपने खूबसूरत खिर्सू से है जहा कल एक विदेशी पर्यटक की बाइक फिसल गई, ओर उसी कारण हमारे उत्तराखंड आये
विदेशी पर्यटक घायल हो गये उनके सिर पर गंभीर चोट आई है उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर उनके हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। ये ख़बर कल जानकारी के अनुसार खिर्सू की है जहां कल दोपहर को एक विदेशी पर्यटक की बाइक रपटने से उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी , तभी जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बचाव एवं सुरक्षा हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस घटना की जानकारी दी थी

उस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून मैं हो रहे एक कर्यक्रम मैं मौजूद थे उन्होंने तत्काल ही अपना सरकारी हेलीकॉप्टर भेजा उसमें उन्हें ऋषिकेश के एम्स लाया गया।

आपको बता दे कि
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के मार्को केस्परी व कनाडा के फेड रिर्चट्स खिर्सू घूमने आए थे। सोमवार को दोनों बाइक से लौट रहे थे। खिर्सू में पाले में अचानक उनकी बाइक रपट गई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मार्को केस्परी के सिर पर गंभीर चोट लग गई थी उन्हें उसी दौरान सीएसचसी में भर्ती किया गया। ओर इसके बाद घायल मार्को को जीआईसी खिर्सू के खेल मैदान से एयर लिफ्ट से एम्स ऋषिकेश भेजा गया घायल विदेशी पर्यटक के साथी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हार्दिक आभार जताते हुए
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को थैंक्यू सो मच सर बोला।
बोलता उत्तराखंड की टीम भी
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को धन्यवाद बोलती है






