भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा कुम्भ मेला 2021 विशेष सहायता में 325 करोङ रूपए स्वीकृत किये गये हैं, इस मद में अभी तक 405 करोड रूपए की राशि अवमुक्त की जा चुकी है , मुख्यमंत्री तीरथ ने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का जताया आभार

*भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा कुम्भ मेला 2021 विशेष सहायता में 325 करोङ रूपए स्वीकृत किये गये हैं*।
इस मद में अभी तक 405 करोड रूपए की राशि अवमुक्त की जा चुकी है। इसी प्रकार मसूरी शहर की जलापूर्ति योजना के पुनर्गठन में 80 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

जबकि “पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना” के अंतर्गत उत्तराखण्ड को द्वितीय किश्त में 112 करोङ 50 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गयी है। इसके अंतर्गत अभी तक उत्तराखण्ड को 675 करोङ रूपये की राशि अवमुक्त की जा चुकी है। 

*मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियो के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड विकास पथ की ओर अग्रसर है।* 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here