उत्तराखंड: फर्जी डिग्री से सालों तक नौकरी करता रहा शिक्षक, ऐसे हुआ गिरफ्तार

ARREST

देहरादून: उत्तराखंड में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर अशासकीय विद्यालय में पिछले पांच वर्ष से नौकरी कर रहे एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध एसआइटी जांच के दौरान इस शिक्षक के प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने का मामला सामने आया था। जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ एसआइटी की ओर से पूरे प्रदेश में जांच की जा रही है। इसी के तहत गत वर्ष जिले में प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल में नौकरी करने वाले 9 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। इन सभी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था। इसी कार्रवाई के तहत रुद्रप्रयाग जिले के एक अशासकीय विद्यालय जनता जूनियर हाईस्कूल में फर्जी डिग्री लेकर पांच वर्ष से नौकरी कर रहे शिक्षक रघुवीर सिंह निवासी जखन्याल गांव को विभाग व प्रबंधन समिति स्तर पर कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here