
राज्य में रेमिडिसेर इंजेक्शन की व्यवस्था करे सरकार
कोविड19 कंट्रोल रूम बनाएगी प्रदेश कांग्रेस-धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य की राजधानी देहरादून में कोविड19 की दूसरी लहर के कहर को देखते हुए राज्य के कोरोना ग्रसित लोगों की सहायता के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित करेगी ऊक्त जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने देश भर में कोविड की नई लहार के प्रकोप को देखते हुए देश भर में हर राज्य में किविड19 कण्ट्रोल रूम स्थापित कर हेल्प लाइन नंबर जारी करने का निर्णय लिया है। धस्माना ने बताया कि उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस विषय पर कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस को तत्काल कोविड19 कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए है । उन्होंने बताया कि पार्टी कल ही राज्य में अपना कण्ट्रोल रूम स्थापित कर लेगी। धस्माना ने बताया कि इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री जो स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, स्वास्थ्य महानिदेशिका , राज्य के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव , सभी जिलाधिकारी, सभी जिलों के मुख्य चकित्सा अधिकारी, राज्य के सभी मेडिकल कालेजों के वाइस चांसलर, प्रधानाचार्य, व प्रमुख हस्पतालों के प्रबंधन को प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह की ओर से पत्र लिखा जा रहा है जिसमें कण्ट्रोल रूम व हेल्प लाइन नंबर के संबंध में जानकारी दी जाएगी व उनसे सहयोग के लिए आग्रह किया जाएगा। श्री धस्माना ने कहा कि कोरोना19 मरीजों के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमिडिसेर की भारी कमी हो रही है जिसके लिए हस्पतालों में भर्ती मरीज बहुत परेशान है , उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इसके लिए हस्पतालों को अधिकृत करना चाहिए।
सादर





