
देहरादून: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सेलाकुई रूट पर चलने वाली 5 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों को परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड और दून अस्पताल के पास निर्मित स्मार्ट टॉयलेट का भी शुभारंभ किया.
वर्तमान में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी देहरादून में आईएसबीटी से राजपुर तक स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है. अब देहरादून से सेलाकुई रूट पर भी स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस दौड़ती हुई नजर आएंगी. स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेलाकुई से रायपुर रूट की दूरी 31 किलोमीटर है। ऐसे में इस रूट पर कुल पांच बसें चलाई जाएंगी. इन बसों का संचालन फिलहाल सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे किया जाएगा. वहीं इस रूट पर 46 स्टॉपेज बनाए गए हैं.
1.रायपुर, 2. हाथीखाना चौक, 3. किद्दूवाला, 4. डोभाल चौक, 5. छह नंबर पुलिया, 6. नत्थनपुर चौक, 7. सूचना का अधिकार भवन, 8. पर्ल एवेन्यू होटल, 9. रिंग रोड डाइवर्जन, 10. एनडब्लूटी कॉलेज, 11. काली मंदिर, 12. डीआरडीओ, 13. सहस्रधारा चुंगी, 14. रायपुर चुंगी, 15. सर्वे चौक, 16. दर्शनलाल चौक, 17. घंटाघर, 18. प्रभात सिनेमा, 19. नटराज सिनेमा, 20. बिंदाल पुल, 21. यमुना कॉलोनी चौक, 22. किशननगर चौक, 23. आइएमए ब्लड बैंक, 24. बल्लूपुर चौक, 25. एफआरआइ मेन गेट, 26. एफआरआइ कॉलोनी, 27. पंडितवाड़ी, 28. आइएमए, 29. होशियार सिंह जिम, 30. दून प्रेसीडेंसी स्कूल, 31. प्रेमनगर, 32. उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, 33. नंदा की चौकी, 34. राज्य महिला आयोग, 35. उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी, 36. सुद्धोवाला, 37. हिलग्रोव स्कूल, 38. झाझरा बालाजी धाम हनुमान मंदिर, 39. दून ग्लोबल स्कूल, 40. शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड रिसर्च, 41. धूलकोट रोड, 42. हनुमान मंदिर सेलाकुई, 43. शिव मंदिर सेलाकुई, 44. सिडकुल गेट 1, 45. सिडकुल गेट 2, 46. अंबर इंटरप्राइज
इस तरह लगेगा किराया
पहले 04 किमी तक, 10 रुपये
04 से 07 किमी तक, 15 रुपये
07 से 10 किमी तक, 20 रुपये
10 से 13 किमी तक, 25 रुपये
13 से 17 किमी तक, 30 रुपये
17 से 21 किमी तक, 35 रुपये
21 से 25 किमी तक, 40 रुपये
25 से 30 किमी तक, 45 रुपये
30 से 35 किमी तक, 50 रुपये
35 व इससे अधिक पर, 55 रुपये
इसके अलावा डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले समय में जल्द ही देहरादून से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए भी स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. इसके तहत जुलाई या अगस्त माह में इस रूट पर भी स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस दौड़ती नजर आएंगी.






