
ख़बर खटीमा से सितारगंज के बंगाली कॉलोनी से आई है जहाँ एक नाबालिग बच्चे के किडनैपिंग का मामला निकलकर आया है आपको बता दे की नाबालिग बच्चे के परिजनों ने अपने ही पड़ोसी महिला पर बच्चे को अगवाह करने का आरोप पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है । इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है
जानकारी अनुसार आपको बता दे कि कि सितारगंज के वार्ड नंबर 11 बंगाली कॉलोनी के रहने वाले शंकर मंडल ने अपने पुत्र गणेश मंडल(15) को किडनैप करने का आरोप लगाते हुए अपनी पड़ोस की ही एक महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी है. इन परिजनों का कहना है उनका बच्चा 3 दिन पहले टीना नाम की औरत के यहां गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचा.
जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने टीना के घर चले गए ,परिजनों ने बताया कि जब टीना से इस बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि बच्चा उसके पुत्र और पुत्री के साथ काशीपुर तक जा रखा है फिर 3 दिन तक लौट के ना आने पर परिजनों ने दबाव देकर पूछा तो टीना नाम की महिला ने बताया कि काशीपुर से बच्चा आ गया है, लेकिन किच्छा उतर गया.
लेकिन किच्छा में काफी खोजबीन करने पर भी जब बच्चे का कुछ पता ना चला तो परिजनों ने कोतवाली में व्यापार मंडल अध्यक्ष को लेकर तहरीर सौंपी. वहीं पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बहराल पुलिस की जांच के बाद ही पुरी तस्वीर साफ हो पाएगी की बच्चा है कहा और जिस महिला पर परिजनों ने आरोप लगाए है उन बातों मे कितनी सच्चाई है और क्या हकीकत मे उस पड़ोसी महिला ने बच्चे को अगवाह करके रखा है तो क्यो ये सब सवाल के जवाब जल्द पुलिस की जांच मे जल्द निकलकर सामने आएंगे




