
उत्तराखंड राज्य मे आज कल हर तरफ से पहाड़ की जनता परेशान है एक बरसात ओर दुसरा अब यातायात आपको बता दे कि पहले से ही करोड़ो रुपए घाटे मे चलने वाला परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद के बैनर तले अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की आज से शुरूआत कर दी है जिसके चलते बसों का संचालन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है ।ये लोग समय पर वेतन मागने के साथ अपनी कही अन्य मांगों को लेकर रोडवेज के लगभग चार हजार कर्मचारियों ने आज सुबह से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले हो रहे आंदोलन से राज्य के पर्वतीय मार्गों पर बसों का संचालन पूरी तरह ठप पड़ गया है।
जिसमे पर्वतीय डिपो से सुबह गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, श्रीनगर समेत अन्य पर्वतीय मार्गों पर जाने वाली बसें नहीं गयी, जिससे यात्री इस बरसात मैं भारी परेशान हे। तो कुछ यात्रियों ने मैक्सी कैब का सहारा लेकर अपनी यात्रा की तो कुछ वापस अपने घरों को लौट गये ।आपको बता दे कि ये कर्मचारी ज्यादातर नियमित कर्मचारी हैं और पर्वतीय मार्गों पर अपनी सेवाएं देते आ रहे है । इसके साथ ही राज्य से बाहर जाने वाली कुछ बसों का संचालन भी रुकने की खबरें आ रही है।
कर्ज़ मे डूबे इस राज्य का भला बिना केंद्र सरकार की मदद से सम्भव नही दिखता। क्योकि हमने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को भी संसद मे सुन लिया है उन्होंने कहा है कि राज्य के पास अपने संसाधन कम है ओर सीमीत है तभी तो उन्होंने भी राज्य को आपदा राहत पैकेज देने की माग की । मुख्यमंन्त्री त्रिवेन्द्र रावत की डबल इज़न की सरकार को अब डबल इज़न से राज्य को आगे खींचना होगा क्योकि बोलता उत्तराखंड के सूत्र बोल रहे है कि 2019 के प्रारंभ होते ही राज्य के कही सरकारी गेर सरकारी सगठन सडक पर उतरने वाले है सरकार के खिलाफ बहराल अब देखना ये होगा कि त्रिवेन्द्र रावत क्या रस्ता निकालते है ।।
क्योकि बुरा मत मानाना आज सरकार पर राज्य के इन हालतों के लिए बीजेपी और कांग्रेस यानी अब तक की सभी समय समय की सरकार दोषी है । राज्य के आर्थिक संसाधन को बढ़ाने पर सिर्फ बात ही हुई है काम नही ,ओर जहा से आय होनी थी वो जगह थी खनन ,पर्यटन ,वन, खेल , ऊर्जा , जड़ी बूटी , पर दुख है मुझे सिर्फ यहा बाते बहुत हुई ,और धरातल पर कुछ नही ।अब उमीद है आपसे की आप केंद्र सरकार को बोलेगे गुहार लगाएंगे ठीक उसी प्रकार जैसे अनिल बलूनी कह रहे की राहत दो राहत पैकेज दो, तो आप भी पीएम सर के आगे राज्य की बात रखेगे की सिंगल इज़न से नही चलेगा प्रदेश अब आप डबल इज़न वाली पावर दे दो शाहब क्योंकि बिना धन यहा सब सूना सुना ।




