नायक की भूमिका में C .M धामी , ख़त्म किया ओपी राज अब सिर्फ सिंह इज़ किंग

1988 बैच के आईएएस एसएस संधु उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने हुए आदेश जारी

मुख्य सचिव पद से ओमप्रकाश की छुट्टी कर सीएम धामी ने दिखाया दम

ओमप्रकाश से मुख्य सचिव पद लेकर उनको राजस्व परिषद का अध्यक्ष और मुख्य स्थानिक आयुक्त दिल्ली बना दिया गया है

देहरादून:
 सीएम के तौर पर धामी ने दिखाई धमक
उनके शपथ लेने के 24 घंटे से पहले वो खूँटे उखड़ने लगे जिन्हें शासन में बरगद मानकर त्रिवेंद्र से तीरथ तक पूजते आ रहे थे।

त्रिवेंद्र रावत के कृषि मंत्री रहने के दौर से उनके करीबी नौकरशाह ओमप्रकाश को सीएम बनने के बाद टीएसआर ने 30 जुलाई 2020 को मुख्य सचिव बनाकर बड़ा संदेश दिया था। तीरथ सिंह रावत सीएम बने तो प्रधान सलाहकार बनाकर शत्रुघ्न सिंह को जरूर ले आए थे लेकिन ओपी राज पर बहुत प्रहार नहीं कर पाए। लेकिन नए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम टीएसआर के करीबी ओमप्रकाश की मुख्य सचिव पद से छुट्टी कर न केवल समूची नौकरशाही बल्कि पूरी कैबिनेट को भी अपने अंदाज ए एक्शन का मुज़ाहिरा करा दिया है।
अब सूबे के नए मुख्य सचिव होंगे 1988 बैच के सुखबीर सिंह संघु, जिनको NHAI चेयरमैन पद से रिलीव करते ही धामी सरकार ने अगला मुख्य सचिव बना दिया है। कामकाज के लिहाज से बेहद तेज़तर्रार माने जाने वाले सीनियर आईएएस के पास उत्तराखंड के अलावा पंजाब, यूपी और भारत सरकार में कामकाज का अच्छा अनुभव है और यहाँ वे जनरल खंडूरी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के प्रमुख सचिव रह चुके हैं।

बहराल अब CM धामी ने एसएस संधु को चीफ सेक्रेटरी बनाकर चुनावी सीजन में कामकाज में तेजी लाने के संकेत दे डाले है ओर मुख्यमंत्री धामी भी अब नायक की भूमिका में रहने वाले है क्योंकि उनको जितना भी समय मिला है वे इसका पूरा प्रयोग करते नज़र आएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here