
ऋषिकेश: बस टर्मिनल कंपाउंड स्थित वेंडिंग जोन में शुक्रवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर एक खोखा पूरी तरह से जल गया। अग्निशमन दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया।
नगर निगम प्रशासन की ओर से चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में खोखा व्यापारियों के लिए वेंडिंग जोन बनाया गया है। जहां करीब 200 खोखे (क्योस्क) बनाए गए हैं। शुक्रवार की दोपहर अचानक बिजली की तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर एक खोखे ने आग पकड़ ली। यहां पर सभी खोखे एक दूसरे के बगल में बनाए गए हैं। इनके बीच में डेढ़ फीट का अंतर है।
समीप ही परिवहन कंपनियों की कई बसें खड़ी है। आग की सूचना पाकर आसपास के दुकानदारों ने अपने साधनों से आपको बुझाने का प्रयास किया इस बीच अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।






