
स्कूल के बाद सहेली संग घूमने गई छात्रा, भरोसा करना पड़ा भारी, लुट गई अस्मत
देव भूमि मे महिला अपराध लगातार बढ़ रहे है तो कुछ अपराध किसी के विस्वास का कत्ल करने के बाद हो रहे है । आपको बता दे कि एक लड़की अपनी सहेली के साथ घूमने गई ओर वो छात्रा दुराचार का शिकार हो गई। ये दुराचार का आरोप सहेली के ब्वायफ्रेंड के दोस्त पर है।
जानकारी अनुसार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दुराचार के आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि पीड़िता की सहेली को पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी बनाया है। आरोपी लड़की नाबालिग है। इसलिए पुलिस ने उसके परिजनों को सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दे कि स्कूल की छुट्टी के बाद सहेली ने उससे घूमने जाने के लिए कहा
ये पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने थाने में शिकायत की है।
छात्रा का आरोप है कि शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद उसकी सहेली ने उसे घूमने जाने के लिए कहा, जिस पर वह तैयार हो गई। इसके बाद स्कूल के बाहर सहेली का दोस्त प्रभात मोटरसाइकिल लेकर आया।
ओर प्रभात ने उसे भी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और प्रेमनगर की ओर चल पड़ा। फिर बल्लीवाला चौक पर उसका एक अन्य दोस्त दिनेश मोटरसाइकिल लिए खड़ा था।
प्रभात और दिनेश दोनों सहेलियों को लेकर सुद्धोवाला स्थित एक मकान में चले गए
फिर प्रभात ने उससे दिनेश की मोटरसाइकिल पर बैठने को कहा। प्रभात और दिनेश दोनों सहेलियों को लेकर सुद्धोवाला स्थित एक मकान में गए।
आरोप है कि वहां एक कमरे में दोनों युवकों ने लड़कियों को शराब के साथ नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद दिनेश ने छात्रा के साथ दुराचार किया। वह जब होश में आई तो उसने घर पहुंचकर अपने परिजनों को सारी घटना बताई।
एसओ प्रेमनगर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि छात्रा के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दिनेश को दुराचार और प्रभात को आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
बोलता उत्तराखंड आप से भी कहता है कि आप रहे सतर्क ओर सावधान ओर अपनो को करे सतर्क किसी पर भी ना करे विस्वास अब देहरादून की हवाओ मे घुल गया है अपराध का ज़हर।





