गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध, SDRF टीम द्वारा गर्भवती महिला को भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया।

आज दिनाँक 07 जून को पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे सोनगर में भूस्खलन होने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मार्ग सुचारू कराने तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर निकट ग्राम, मुखवा की एक 26 वर्षीय महिला, करिश्मा जो कि गर्भवती थी एवं प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वही फस गयी।

यह भी पढ़े :  उत्तराखंड: मंत्री धन सिंह रावत बोले : एक ऐसा ऐप आ रहा है जिसमें बारिश अगर ज्यादा आती है तो उसको कम ज्यादा किया जा सकता है , तो हरीश रावत बोले मुख्यमंत्री धामी को धन सिंह रावत का नाम भारतरत्न के लिये प्रस्तावित कर देना चाहिए

SDRF टीम द्वारा उक्त महिला को अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वैकल्पिक साधनों की सहायता से भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराया व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here