
ऋषिकेश स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक की गिरी दीवार।
दीवार से लगी हुई सड़क से गुजर रहे तीन लोग हो गए हादसे का शिकार
दुःखद ख़बर कल
ऋषिकेश से है जहा
पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित एक सरकारी स्कूल की बहुत अधिक जर्जर दीवार कल यानी बुधवार को भरभरा कर गिर गई
ओर इस दीवार के मलबे में दबने से एक किशोर की मौत हो गई दुःखद जबकि दो लोग बुरी तरह घायल है कल मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल भेज दिया गया था

वही दोनों घायलों को एम्स मै इलाज़ जारी है ।
कल लगभग स्याम छह बजे वार्ड संख्या पांच में पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक की 10 फुट ऊंची दीवार का लगभग 15 फुट हिस्सा अचानक ढह गया
ओर इस दीवार से सटे मार्ग से गुजर रहे एक किशोर समेत तीन लोग इस मलबे की चपेट में आ गए।
फिर ये हादसा होते ही वहा चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे तत्काल तीनों लोगों को मलबे से निकाला।
ओर घायल अवस्था में सभी को राजकीय चिकित्सालय लगए जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार देकर उन्हें एम्स रेफर कर दिया था बता दे कि
मृतक किशोर की पहचान 15 साल केतन पुत्र हुकुम सिंह निवासी मायाकुंड के रूप में हुई है। वह भरत मंदिर इंटर कालेज के अध्यापक रंजन अंथवाल ने बताया कि केतन उनके विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था।
ओर वही वह घटना के दौरान ट़्यूशन पढ़ने के बाद घर जा रहा था। 10 वीं में उसके 85 प्रतिशत अंक आए थे। वहीं, घायलों की पहचान शांतिनगर निवासी 57 वर्षीय कृपाल सिंह और पुष्कर मंदिर मार्ग निवासी 65 वर्षीय स्नेहलता गुप्ता पत्नी सतपाल गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों का उपचार चल रहा है।
अब बताओ एक घर का चिराग बुझ गया हम किसको जिमेदार कहे।

नगर निगम को कही बार अवगत कराया गया था।
पर लापरवाही वहा की भी नज़र आई , उल्टा ऋषिकेश की मेयर तो बोली ये हादसा जिस समय हुवा अगर इससे कुछ घटे पहले होता तो जान माल का ओर नुकसान होता
बहराल उठता है सवाल की आखिर सरकार बताओ कोंन है मेधावी छात्र की मौत का जिम्मेदार छात्र के मां-बाप रो-रोकर पूछे यही सवाल।






