हरिद्वारः निरंजनी अखाड़े के संत ने कनपटी पर गोली मार की खुदकुशी, संतों में शोक छा गया बोले-यह स्तब्ध करने वाली घटना

 

 

mostbet

 

दुःखद ख़बर है आपको बता दें कि हरिद्वार के नामी संत और निरंजनी अखाड़ा के पूर्व सचिव आशीष गिरि जी के अपनी ही कनपटी पर गोली मार कर खुदकुशी कर ली इस दुःखद घटना के बाद से हर कोई हैरान है। हरिद्वार के संतों में शोक छा गया। ओर वे बोले-यह स्तब्ध करने वाली घटना है। आपको विस्तार से बता दें कि रविवार सुबह प्रयागराज के दारागंज स्थित निरंजनी अखाडे़ के आश्रम में पूर्व सचिव आशीष गिरि ने अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। अभी तक बताया ये जा रहा है कि संत अपनी बीमारी को लेकर मानसिक तनाव में थे। निरंजनी अखाडे़ के श्रीमहंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
जानकारी अनुसार श्रीमहंत नरेंद्र गिरि जी , जो कि अभी खुद इस समय प्रयागराज में बताये जा रहे है , उन्होंने कल सुबह ही महंत आशीष गिरि से बात की थी और उन्हें नाश्ते के लिए मठ में बुलाया था। बताया जा रहा है कि स्वामी आशीष गिरि का लिवर खराब हो गया था, जिसका इलाज चल रहा था। ओर वे देहरादून के एक निजी अस्पताल में भी कुछ समय भर्ती रहे थे।
वे इस कारण लगातार मानसिक तनाव में चल रहे थे।
इस दुःखद घटना पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और निरंजनी अखाडे़ के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत आशीष गिरि महाराज युवा संत थे और अखाडे़ को प्रगति की ओर अग्रसर करने में निरंतर प्रयासरत थे। उनके असमय निधन से अखाडे़ सहित पूरे संत समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। जूना अखाडे़ के संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने भी इसे बेहद स्तब्ध करने वाली घटना बताया।
दुःखद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here