
बड़ी ख़बर
तिलवाड़ा से 4 किलोमीटर आगे एक अल्टो कार गिर गई
सूचना पर SDRF टीम इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची
जहां आल्टो कार नम्बर UK11 8180 सड़क से लगभग 70 मी नीचे गिरी हुई थी।

SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार में सवार लोगों को सकुशल निकालने की कवायद शुरू की
कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था जिसे स्ट्रेचर की मदद से मोटरमार्ग तक लाया गया। जहाँ से उन्हें उचित उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।
SDRF टीम प्रभारी, इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी द्वारा बताया गया कि दोनों व्यक्ति तिलवाड़ा से पोखरी की ओर जा रहे थे।
रेस्क्यू टीम में इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी, सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह, HC आशीष डिमरी, HC हरीश बंगारी, का0 प्रदीप सिंह, का0 दीपक कुमार, का0 पवन, का0 सुभाष, का0 अजय बिष्ट, का0 विकाश गुसाईं, पैरामैडिक्स अमृत, ड्राइवर विपिन रतूड़ी एवम नीरज कुमार शामिल थे




