
उत्तराखंड के नैनीताल अल्मोड़ा हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में चालक की मौत
बता दे कि
नैनीताल-अल्मोड़ा हाईवे पर खैरना में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी
ये कार पहाड़ी और कुंज नदी के बीच में फंस थी। सूचना पर अल्मोड़ा से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक को रेस्क्यू कर निकाला। मगर गंभीर चोट पहुंचने चालक दम तोड़ चुका था।
मल्ला ओड़खोला राजपुरा (अल्मोड़ा) निवासी 27 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र मनोज कुमार कार यूके 01टीए 5959 से देर रात हल्द्वानी से रानीखेत के लिए निकला था। वाहन में वह अकेला था। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर खुशहालकोट के पास वह कार पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन बेकाबू कार मोड़ से सीधा तिपौलासेरा की खाई की ओर जाकर पलट गई। लगभग 300 मीटर गहरे खाई में गिरने के बाद कार पहाड़ी से टकराने के बाद एक पेड़ में फंस गई।
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम बुलवाई गई। दूसरे प्रहर पहाड़ी व खाई के बीच उतर एसडीआरएफ के जवानों ने चालक को निकाला लेकिन वह दम तोड़ चुका था। राजस्व उपनिरीक्षक विजेंद्रनाथ के अनुसार मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी खैरना ले जाया गया है। वहीं हादसे की सूचना स्वजनों को दे दी गई है। जिसके बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।







