
नैनीताल : काकड़ीघाट के पास बोलेरो कोसी नदी में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल
दुःखद ख़बर है
अपने भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार की रात लगभग तीन बजे काकड़ीघाट कोसी नदी में बोलेरो टैक्सी वाहन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई दुःखद
और वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए।
बता दे कि इस घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और 108 सेवा की मदद से घायलों का निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया।
जानकारी अनुसार
हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ जा रही बोलेरो कार संख्या यूके 01टीए 7770 रात लगभग
तीन बजे के काकड़ीघाट के पास पहुंची ही थी कि वाहन का स्टेयरिंग लॉक होने और ब्रेक फेल होने से बोलेरो कोसी नदी में जा गिरी।
वही इस
हादसे ही खबर मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को नदी से निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया।
108 सेवा की मदद से घायलों का निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया
मोहम्मद रफी शेख (39) पुत्र अब्दुल्ला से रूम नंबर सी/23 प्लाट विश्वघाती गेट न. आठ आशियाना टावर मलवानी मलाड वेस्ट मुंबई और अरमान (19) पुत्र नबी हुसैन भोट रामपुर यूपी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मीडिया को पुलिस ने बताया हादसे में राजेन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी छानी ल्वेशाल कौसानी अल्मोड़ा, धीरज मेहरा पुत्र आनन्द मेहरा मल्ला वर्धो बेतालघाट, संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह दोनों निवासी गागरीगोल बागेश्वर, हीरा सिंह पुत्र केदार सिंह नया गांव कालाढूंगी नैनीताल व बलराम पुत्र अमर सिंह निवासी रम्पूरा कंडिया रोड भौरा बरेली यूपी घायल हो गए।
वही दोनों मृतक रामपुर से बागेश्वर कारपेंटरी के काम के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद समान इधर उधर कोसी नदी में बिखर गया
ओर मृतको के परिवार मे कोहराम मचा हुवा है





