
उत्तराखंड : दर्शन करने जा रहे यात्रियों का वाहन खाई में जा गिरा , एक की मौत दुःखद , 8 घायल ।
ख़बर है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में एक वाहन श्रद्घालुओं से भरा हुवा अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में गिर गया। जानकारी है कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया था वहा के स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वाहन मै सवार नौ घायलों को बाहर निकाला, जिन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाते समय एक श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया है,
ख़बर है कि अभी एक गंभीर रूप से घायल है। वहीं, सात लोगो को मामूली चोटें आईं है ये घटना कल शुक्रवार को दोपहर बाद कि है एक वाहन यूके08टीए 1360 चालक व नौ सवारियों को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था। तभी अचानक यमकेश्वर रोड पर पीपलकोटी बैंड के समीप वाहन मोड़ते वक्त चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन 100 मीटर खाई में जा गिरा उस समय चीख-पुकार और वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मगर, तब तक वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। वाहन में सवार नौ लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से वाहन से बाहर निकाला। ओर अस्प्ताल पहुचाया।
इनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सात लोग मामूली रूप से घायल हैं।




