
सड़क हादसे में मां- बेटी की दर्दनाक मौत ,घर पर कोहराम
दुःखद ख़बर है आपको बता दे कि उत्तराखंड राज्य की सीमा के पास आज सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार मां ओर बेटी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चालक इस हादसे में जख्मी हुआ।
इस दुःखद घटना की जानकारी के बाद से ही परिजनों मैं कोहराम मच गया।

वही आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर घोघर तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी राजेश शर्मा 55 साल मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। आज सुबह वे लगभग 11 बजे अपनी 50 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी शर्मा तथा 16 वर्षीया पुत्री प्रिया को मोटरसाइकिल पर बैठाकर दवाई लेने काशीपुर की ओर आ रहा था इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर राज्य की सीमा के निकट दांडी पुल के समीप ट्रक ओर
मोटरसाइकिल टक्कर हो गई जिसमें मौके पर ही बाइक सवार मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई
जबकि हादसे में बाइक चालक राजेश को मामूली चोटें आई। घटना के घटते ही मौके पर लोगों का मजमा लग गया। हालांकि रोड एक्सीडेंट की यह घटना उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में घटित हुई लेकिन इसके बावजूद सूर्या चौकी को जैसे ही दर्दनाक हादसे के बारे में पता चला उसने मौके पर पहुंच कर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में घायल राजेश के दो पुत्र तथा दो पुत्रियां है। प्रिया जिसकी मौत हुई वह हाई स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। दुःखद





