
राज्य के कार्मिकों को महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का लाभ जुलाई माह के वेतन से ही दिए जाने तथा जनवरी 2020 से कोरोना काल में फ्रिज किए गए महंगाई भत्ते की समय-समय पर बढ़ी हुई दर के एरियर का भुगतान भी संबंधित कार्मिकों को किए जाने हेतु आज देर साॅय सचिवालय संघ द्वारा मुख्यमंत्री जी से भेंट कर पुनः महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का अनुरोध किया गया तथा यह कहा गया कि मुख्यमंत्री जी के रूप मे उनकी राज्य कार्मिको को पहली सौगात होगी।
संघ की ओर से किये गए अनुरोध और दिये गये पत्र के सम्बन्ध मे मा0 मुख्यमंत्री द्वारा अपने हँसमुख अंदाज मे संघ को कार्मिको के हित मे जल्दी निर्णय किये जाने की बात कही गई, संघ की ओर से इसी माह 11% बढी हुई महंगाई भत्ते की राशि को वेतन मे भुगतान करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का विशेष ध्यान आकृष्ट कर अपनी बात दोहराई गई।
दीपक जोशी अध्यक्ष सचिवालय संघ.




