
किच्छा: उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा के अजीतपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ सो रहे वृद्ध व्यक्ति की गर्दन में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। वृद्ध की हत्या से इलाके में हडकम्प मच गया है। उसकी गर्दन से सटा कर गोली मारी गयी है। हत्या के पीछे ट्रैक्टर ट्रॉली सीज करवाने की आशंका को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगाराम राठौर आयु 58 वर्ष निवासी ग्राम अजीतपुर चौकी बरा थाना पुलभट्टा रविवार रात अपने घर के पास ही गांव के किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करने वाली जगह पर सो गया था। रात में किसी ने उसकी गर्दन पर गोली मार कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह जब गंगाराम का पुत्र वहां पहुंचा तो पिता को मृत देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलभट्टा एसओ विनोद जोशी तुरंत फोर्स लेकर मौके पर पहुच गए।
वहीं एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ सुरजीत कुमार मौके ऑयर पहुच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली तो गंगाराम का मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज करवाने को लेकर गांव में चल रहा विवाद सामने आया। वहीं फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुचे। पुलिस ने संदिग्धों को पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ममता वोहरा ने एसओ पुलभट्टा को जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।





