
अपने पहाड़ का बेटा है
अंतरराष्ट्रीय फुटबालर रोहित दानू का चयन भारतीय टीम अंडर 23 के लिए हुआ है।
वह खेलने के लिए दुबई रवाना हो गए हैं।
भारतीय टीम दुबई में तीन मैच खेलेगी।
यह मैंच 24 और 25 अक्टूबर के बीच होंगे। बेहतर प्रदर्शन और जीत के बाद यह टीम एशिया कप खेलने की दावेदार होगी।
रोहित के चयन पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
पहाड़ी जिलों में ऐसे दर्जनों खिलाड़ी हैं, जो सरकारी सुविधाओं के बगैर देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
ऐसे ही होनहार खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय फुटबालार रोहित दानू का नाम भी शूमार होता है।
23 वर्ष के रोहित दानू का भारतीय अंडर-23 फुटबाल टीम मे चयन हो गया है।
देश और प्रदेश के लिए कई उपलब्धियां हासिल कर चुके रोहित दानू मूलरूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं।
सेंटर फॉरवर्ड प्लेयर के तौर पर खेलते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पिता प्रताप सिंह व कोच नीरज पांडेय ने खुशी जताई है।
फुटबाल खेलने की शुरुआत रोहित ने बागेश्वर की धरती से ही की।
कोच नीरज पांडेय से फुटबाल की बारीकियां सीखी।
रोहित भारतीय अंडर 14, 15, 16, 17 व 19 टीम से खेल चुके हैं। अभी वह भारतीय फुटबाल टीम अंडर 23 के लिए चुने गए है। रोहित अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच नीरज पांडेय को देते हैं। उन्होंने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके कोच नीरज पांडेय का अहम योगदान है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय फलक पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे रोहित के हाथ एक और बड़ी उपलब्धि लगी है।
उनकी सफलता विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
बागेश्वर के फुटबालर रोहित दानू का इंडिया टीम अंडर-23 में चयन, दुबई के लिए रवाना




