उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, हंसी -खुशी घुमने जा रहे थे पर्यटक, तभी आपस में टकराई कार और टैक्सी… फिर

नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र में भवाली जोखिया के पास सुबह 11 बजे दो कार आपस मे भिड़ गई। इसमें हरियाणा निवासी 4 युवक चोटिल हो गए। जिसके बाद युवको को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार नगर के भावाली रोड के पास सुबह के समय एक सड़क हादसा हो गया जिसमें हरियाणा कार और टैक्सी  आपस मे भीड़ गए। बता दे कि सुबह हरियाणा के चार युवक नैनीताल से जोखिया भवाली की तरफ अपनी कार संख्या एचआर 36 एजे 9805 से जा रहे थे तभी तेज गति की वजह से उनकी कार सामने से आती एक कार से टकरा गई इस बीच एक टैक्सी भी उनकी चपेट में आ गई।

जिसमें हरियाणा के 4 युवक घायल हो गए जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हरियाणा निवासी कुणाल को गम्भीर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here