
आपको बता दे कि शनिवार को देहरादून में केंद्रीय मानव एवं संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद रहे जहा उन्होंने दो बड़े कार्यक्रमों में शिरकत की उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुऐ कहा कि 33 साल बाद अब देश में हम नई शिक्षा नीति लेकर आ रहें हैं। ओर इस नई नीति में दुनिया का सबसे बड़ा परामर्श लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिसमे आधुनिकता के साथ-साथ पौराणिक शिक्षा पद्धति को जोड़कर एक समग्र श्रेष्ठ शिक्षा तैयार की जा रही है। उन्होंने दून विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर “उत्तराखंड: उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, उन्नयन तथा नवाचार” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ भी किया
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शिक्षा का हब रहा है। लेकिन अब क्वालिटी एजुकेशन की जरूरत है। जिस पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही श्रीनगर गढ़वाल के समीप सुमाड़ी में एनआइटी भवन की आधारशिला रखी जाएगी।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का निर्णय केंद्र सरकार का एतिहासिक फैसला है। इससे आर्थिक सुधारों का बड़ा लाभ उत्तराखंड के पर्यटन को भी मिलेगा। होटल के रूम के टैक्स में छूट दी गई है। आउट डोर कैटरिंग में भी जीएसटी में छूट दी गई है। घरलू उपयोग की अधिकांश वस्तुओं से जीएसटी हटा ली गई है। इलैक्ट्रिक वाहनों में जीएसटी 5 फीसदी कर दिया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड का उपयोग शिक्षण संस्थानों में भी किया जा सकेगा।






