राज्य की राजनीति से विजय बहुगुणा आऊट! आखिर कहा है विजय बहुगुणा ?

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कहा है ? क्या उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया है!? या बहुगुणा किसी राज्य के राज्यपाल बनने की तैयारी कर रहे है ?
या फिर विजय बहुगुणा राजनीति की वो बिसात बिछा रहे है जिससे उनको फिर राज्य की कमान मिल जाये भाई जी ये राजनीति है यहा किसी को कम नही आंकना चाहिए क्या पता फिर कल कोन किसी कुर्सी पर बैठ जाये ।

mostbet

हम बात कर रहे है राज्य के पूर्व मुख्यमन्त्री विजय बहुगुणा की क्या उन्हें बीजेपी के बड़े नेताओं ने किनारे बैठा दिया है? 
ये सब बातें निकलकर तब आ रही है जब उनका कुछ मालूम नही की वो है कहा अक्सर ये सवाल टिहरी लोकसभा की जनंता भी उठा रही है वो कह चुकी है कि पहले एक मासूम के साथ दुष्कर्म हुवा पूरे राज्य मे दहशत के साथ गुस्सा भी था पर उनके नेता बहुगुणा गायब थे फिर अभी हाल मैं ही उनकी टिहरी लोकसभा मे भूस्खलन से 7 लोगो की मौत हो गई तब भी विजय बहुगुणा ना नज़र आये ना उनका बयान ।क्या माना जाये कि बहुगुणा ने अब सक्रिय राजनीति से इस्तीफा दे दिया है !  
या उनको अब चुनाव के मैदान मे उतरना ही नही ओर ना किसी के लिए वोट मांगने आना है ।या ये कह ले कि बीजेपी के नेताओं ने ही बहुगुणा को साइलेंट मोड़ मे डाल कर नज़र अंदाज़ कर दिया है । 

ये वही बिजय बहुगुणा है जब कांग्रेस मे थे और हरीश रावत की सरकार थी तब आये दिन अपने बयानों से मीडिया मे रहते थे पर आजकल खाँमोश है।
माना कि अब उनकी बीजेपी की सरकार है और वो बीजेपी के नेता है पर जनंता के लिए तो वो विजय बहुगुणा ही है खास कर टिहरी की जनंता के लिए जो आजकल उनसे नाराज़ है क्योकि उनके दुखो मे ना बहुगुणा ना उनका परिवार नज़र नही आ रहा है ।इस बात से ये संकेत मिल रहे कि बहुगुणा जब कुछ नही बोल रहे है जनता टिहरी की परेशान रही पिछले दिनों ओर आज भी है पर उनके नेता गायब है लापता है तो मतलब ये है कि ना बहुगुणा को ओर ना उनके परिवार के किसी सदस्य को टिहरी लोक सभा से टिकट नही मिल रहा है।या बहुगुणा ने खुद ही उम्मीद छोड़ दी है ! 

या ये मान ले कि बहुगुणा को भी बीजेपी आने वाले दिनों में किसी राज्य का राज्पाल बनाने का सोच रही होगी खेर बात जो भी हो पर राज्य की जनता से  दूर होना और टिहरी की जनंता के उनके दुखो के समय बहुगुणा का उनको साथ ना मिलना विजय बहुगुणा के लिए ठीक सकेंत नही क्योंकि अपने नेता बहुगुणा से किलस रहा है टिहरी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here