
उत्तराखंड मे जहा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरी भाजपा की सरकार , त्रिवेन्द्र रावत की सरकार और भाजपा के सगठन ने पूरी ताक़त झोख रखी है उससे ये मालूम चलता है कि इस बार एक एक लोकसभा की सीट कितनी महत्वपूर्ण है । भाजपा के लिए क्योंकि उनका मिशन अबकी बार 400 पार जो है। तो उधर अब भाजपा की तर्ज़ पर ही उत्तराखंड कांग्रेस को संजीवनी मिलने जा रही है क्योंकि उनके युवराज और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मार्च को देहरादून में चुनावी शंखनाद करने जा रहे है आपको बता दे कि लगभग 20 महीने बाद देहरादून आ रहे राहुल गाधी का कार्यक्रम तय हो गया है। वही पार्टी नेताओं के साथ बैठक के साथ ही वो इस दिन परेड मैदान में जनसभा भी करेंगे ओर केंद्र की सरकार से लेकर त्रिवेन्द्र रावत की सरकार पर तिखा हमला भी करते नज़र आएंगे। ख़बर है कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ आ सकती हैं।उत्तराखंड के कांग्रेस नेता प्रियंका से भी समय लेने का प्रयास कर रहे हैं। संपर्क करने पर राज्य प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने राहुल के कार्यक्रम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि काफी समय से राहुल जी से उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए समय देने का अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने अनुमति दे दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि जनसभा को विशाल स्तर पर आयेाजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। ओर ताबड़तोड़ कांग्रेस ने बैठकों का दौर आरम्भ कर दिया है।





