
आपका दर्द भी हमारा दर्द है : उत्तराखंड पुलिस के साथियो के एसीपी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण मामले को मंत्री सुबोध उनियाल के आगे रखते दीपक जोशी पूरी ख़बर पढे
उत्तराखंड पुलिस के साथियो के एसीपी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण मामले पर आज कैबिनेट मंत्री, सुबोध उनियाल के समक्ष ग्रेड वेतन 4600 की अनुमन्यता कराये जाने की बात प्रमुखता से रखी गई,
जिस पर मंत्री द्वारा स्वयं की अध्यक्षता मे गठित समिति की दिनांक 23 जुलाई 2021 को आहूत बैठक मे पुलिस के साथियो के पक्ष मे कोई रास्ता निकालकर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया गया है।
पुलिस के साथियो का कोई संघ नही है तथा न ही उन्हे किसी संघ के फोरम से अपनी बात रखे जाने की स्वतन्त्रता है, इसलिये पुलिस के साथियो के दर्द का स्वतः संज्ञान लेकर आज प्रकरण मे मंत्री के समक्ष सम्पूर्ण पक्ष रखा गया है, ताकि कोविड काल मे प्रदेश के आम जनमानस की सुरक्षा एवं राहत कार्य मे अपना सम्पूर्ण योगदान व सेवा करने वाले हमारे प्रदेश के सुरक्षा प्रहरियों को किसी प्रकार का कोई वित्तीय नुकसान न हो तथा उन्हे पूर्व मे अनुमन्य एसीपी के रूप मे ग्रेड वेतन 4600 का लाभ मिलता
दीपक जोशी,
प्रांतीय अध्यक्ष,
उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन






