उत्तराखंड : अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, ओर फिर दफना दिया

पिथौरागढ़ में अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, दफनाया

mostbet

जानकारी अनुसार किशोरी ने 6 दिन पहले जिला अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया था ओर फिर लोकलाज के डर से किशोरी और साथ आई उसकी मां वहां से नवजात को छुपाकर ले गईं और उसे कहीं दफना दिया। कुछ दिन बाद तबीयत खराब होने के बाद परिजन किशोरी को जिला महिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने पूछताछ की तो नाबालिग ने हकीकत बता दी
जब ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो परिजनों की निशानदेही पर नवजात का शव गड्ढे से निकाला गया। डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को पोस्टमार्टम किया।
वही दफनाते समय शिशु जिंदा था या मृत, इसका भी खुलासा नहीं हो सका है। 
बता दे कि पेट में दर्द और प्राइवेट पार्ट में जलन होने पर कनालीछीना क्षेत्र की किशोरी दो जनवरी को अपनी मां के साथ जिला अस्पताल आई। यहां किशोरी ने आपातकालीन कक्ष में दिखाया तो चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। कुछ देर अस्पताल में रुकने के बाद किशोरी बाथरूम गई तो उसने वहीं बेटी को जन्म दे दिया। इसके बाद लोकलाज के डर से परिजन अस्पताल प्रबंधन को बताए बिना नवजात को छुपाकर घर ले गए।
इसके बाद परिजनों ने नवजात को दफना दिया। तब शिशु जिंदा या मृत कैसा था, इसका पता नहीं चल सका है। इसके दो दिन बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन किशोरी को दोबारा जिला महिला अस्पताल लाए। यहां हुई पूछताछ में किशोरी ने चिकित्सकों को हकीकत बता दी। चर्चा है कि किशोरी ने अधिक पूछताछ करने पर आत्महत्या तक की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here