
भगवान सिंह की रिपोर्ट पौड़ी गढ़वाल से 
आपको बता दे कि पहाड़ मे फिर एक बस के खाई मे गिरने की ख़बर आई है 
राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया है कि गाड़ी नंबर UK 12PB 0061 सुबह 6:32 am बजे कोटद्वार से धौटियाल जाते समय 10 मीटर खाई में गिर गयी। जिसमे 24लोग सवार थे। घायलो को कोटद्वार चिकित्सालय ले जाया गया है। जिसमे से 14 घायलो को सयुंक्त चिकित्सालय कोटद्वार ले जाया गया है 
अवगत कराना है कि आज दिनांक 01:10:18 को प्रातः लगभग 7:30 बजे एक GMOU की बस UK 12 PB 0061 जो कोटद्वार से रिखणीखाल जा रही थी सिंधीखाल (तहसील लैंसडाउन ) के निकट अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर नीचे गिर गई है जो पेड़ों के सहारे रुकी है
जिसमें घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कोटद्वार पहुंचाया गया है स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है गाड़ी के चालक मनोज भट्ट निवासी रिखणीखाल हैं जो घायल हैं जिन्हें कोटद्वार भेज दिया गया है तथा कंडक्टर जितेंद्र सिंह रावत पुत्र कल्याण सिंह रावत निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार हैं गाड़ी में कुल (24) लोग सवार थे जिनमें से सात आठ व्यक्तियों को अधिक चोटें आई हैं तथा नौ दस को हल्की चोटें हैं घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है





