
ख़बर पहाड़ के अल्मोड़ा से है जहाँ बेतालघाट से रागनगर जा रही KMOU (कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन) की एक बस बीच सड़क पर ही पलट गई। आपको बता दे कि ये हादसा सल्ट विकासखंड के हरड़ा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में 17 यात्री घायल हुए, जिनमें से 4 लोगो को गंम्भीर रूप से घायल बताए जा रहा है
जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ है आपको बता दे कि बेतालघाट से आ रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। फिर इस हादसे की जानकारी उसी समय संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए रामनगर रेफर कर दिया गया था और बाकि के 13 यात्रियों को इलाज सल्ट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौनखाल में चलने की जानकारी मिली
इस बस के अनियंत्रित होने का सबसे बड़ा कारण बस ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। जानकारी अनुसार वाहन चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की तो उसी के चलते ये बस पलट गई। आपदा प्रबन्धन केंद्र अल्मोड़ा से प्राप्त जानकारी मिली है कि इस बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 23 यात्री सवार थे।
जिसमे से 17 यात्री घायल यात्रियों में से 13 घायलों का इलाज भौनखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है जबकि जो 4 लोग गंभीर रूप से घायल है उनका इलाज रामनगर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।






