
आपको बता दे कि एक दुःखद ख़बर फिर पहाड़ से आई है जिसने लिखते हुए भी हम दर्द महसूस कर रहे है तो उन पर क्या गुजर रही होगी जिन्होंने अपनो को खो दिया आपको बता दे कि उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक से आ रह है एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ओर जिसमें 14 लोग अकाल मौत के काल मे समा जाने की खबर है ! जानकारी अनुसार मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन भी हुवा । 
ख़बर ये थी कि असीगंगा घाटी के कुछ लोग माँ गंगोत्री की यात्रा कर टैंपो ट्रेवलर से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन संगलाई के पास पहुंचा तो जानकारी मिली है कि भूस्खलन की वजह से ही कि चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण ट्रेवलर भागीरथी नदी में गिर गया। जिसमे कारण 14 लोगो की मौत हो गर्इ है। ओर एक घायल हो गए
आपको बता दे की घटना स्थल पर जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष पहुचे 
कुंजन के समीप टेंपो ट्रैवल पर पहाड़ी से आया मलवा आने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुवा जिसमें 15 लोग बताए जा रहे हैं वाहन में दो लोग छिटककर अलग हुए
S4 UP पुलिस फायर उप जिलाधिकारी भटवाड़ी भी घटनास्थल पर पहुचे
उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी एसडीआरएफ पुलिस फायर एवं डॉक्टरों की टीम मय संसाधनों के साथ मौजूद रही 
आपदा कंट्रोल रूम में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अधिकारी मौजूद रहे
: एक बार फिर आपको बता दे कि उत्तरकाशी से करीब 40 किलोमीटर दूर भटवाड़ी के पास टैंपो ट्रेवलर भागीरथी नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि टैंपो ट्रेवलर में करीब 15 लोग सवार थे। ये सभी भंकोली गांव के निवासी थे, जो रविवार देवता की डोली लेकर गंगोत्री गए थे। जिसके बाद आज सुबह पूजा कर वे वापस अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन संगलाई के पास पहुंचा तो वहां भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा पड़ा हुआ था। जिसके चलते चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रेवलर भागीरथी नदी में गिर गया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई ओर
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी में गंगोत्री मार्ग पर टेम्पो ट्रेवल हादसे में मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने विधायक श्री गोपाल रावत से फोन पर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने विधायक को संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क में रहते हुए राहत बचाव कार्य संचालित करवाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने व मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं। 





