
भगवान सिंह की रिपोर्ट
पौड़ी गढ़वाल आज दिनांक 12सितंबर 2018 को Bolero संख्या UK 070038 कोटद्वार से गुमखाल की ओर आ रही थी तो गुमखाल से कोटद्वार की तरफ डिग्री कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30- 40 मीटर नीचे गिर गई जिस पर 5 लोग सवार थे सूचना पर रिपोर्टिंग चौकी गुमखाल से हेड कांस्टेबल मोहन सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को प्राइवेट वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार भिजवाया गया
वाहन को विमल चौधरी निवासी कोटद्वार चला रहे थे दुर्घटना का कारण वाहन का तेज स्पीड में होना तथा मोड़ आने पर चालक का वाहन से नियंत्रण खो ना बताया जा रहा है
वाहन चालक विमल चौधरी उपरोक्त को अधिक चोट आई है बाकी चार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई है उपरोक्त सभी घायल विभिन्न स्कूलों मे टीचर है जो अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
भगवान कि किर्पा रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया इस सड़क दुर्घटना मे चालक को अधिक चोट बताई जा रही है ।






