उत्तराखंड :सुबह सुबह भालू ने कर दिया जानलेवा हमला , युवक घायल

रिपोर्ट
भगवान सिंह पौड़ी

 

mostbet

पौड़ी की ग्राम सभा बैंग्वाडी के उप ग्राम रैंगाढ में भालू के हमले में युवक घायल

ग्रामसभा बैंग्वाडी के उप ग्राम रैंगाढ लमखेतूसेरा में नेपाली मूल का 18 साल का युवक सुनील बहादुर भालू के हमले में घायल हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नेपाली मूल का परिवार खेती का काम करता है
युवक सवेरे 8 बजे खेत में काम कर रहा था वह प्याज लगने के चलते गदरी की तरफ जा रहा था
तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया
फिर हो हल्ला होने के बाद लोगो द्वारा बालक को बचा लिया गया।
वही पौड़ी प्रमुख दीपक खुगसाल द्वारा बालक को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है जिला अस्पताल के डॉक्टर परविंदर ने बताया कि भालू के हमले में गनीमत यह रही कि बालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है बालक खतरे से बाहर है जिसका इलाज चल रहा है वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि कि जल्द से जल्द भालू को इस क्षेत्र से हटाकर दहशत से निजात दिलाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here