
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िलें में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है.जहाँ चार मासूमों की दम घुटने से मौत हों गई.खबर के मुताबिक घटना बागपत ज़िलें सिगोली तंगा गांव की है जहाँ रहने वाले हैप्पी की टाटा जीट नाम की गाड़ी घर के पास ही खड़ी हुई थीं. गाड़ी में पड़ोस के 8 साल की बच्ची नियति, 4 साल की वंदना, 4 साल अक्षय,7 साल का कृष्णा और 8 साल का शिवांश खेल रहें थे।
जानकारी के मुताबिक लॉक डाउन होने के कारण सभी लोग दोपहर में घर में थे. इस बीच बच्चे गाड़ी में घुस गए।जिसके बाद कार ऑटो सेंसर के कारण लॉक हों गई. बच्चे गाड़ी में खेल रहें थे लेकिन धीरे धीरे सबका दम घुटने लगा. मासूमों से कई बार कोशिश की लेकिन बाहर नहीं आ पाए.इस दौरान दम घुटने की वजह से चार बच्चों की मौक़े पर मौत हों गई. जबकी एक की हालत थीं जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.







