
भारत माता की रक्षा करते हुए देवभूमि के लाल हमीर सिंह ओर मनदीप सिंह को बोलता उत्तराखंड़ की पूरी टीम को तरफ दे श्रदांजलि नमन।.
आज जब इन वीर शहीद जवान की अंतिम यात्रा निकल रही थी तो पूरे कोटद्वार की जनता सड़को पर शहीद जवान मनदीप की अंतिम यात्रा मे उमड़ पड़ी तो दूसरी तरफ ऋषिकेश मे भी शहीद जवान हमीर सिंह की अंतिम यात्र मे हज़ारो हज़ार लोगो का सैलाब उमड़ पड़ा कोटद्वार से लेकर ऋषिकेश तक शहीद जवान मनदीप सिंह अमर रहे, शहीद हमीर सिंह अमर रहे के नारे लग रहे थे।.
जो ही इन जवान की अंतिम यात्रा मे शामिल था उनकी आंखे नम थी और दिल में पाकिस्तान के लिए गुस्सा साफ देखा जा रहा था ।हर किसी की भावनाएं आंसुओ मे बह रही थी। 
शहीद हमीर सिंह के पिता ने अपने बेटे की शहादत को नमन करते हुए केंद्र सरकार से गुजारिश की है ओर कहा है कि आखिर कब तक माताओं की गोद सूनी होती रहेगी । और कब तक बेटियों का सुहाग उजड़ता रहेगा ।और पिता के बुढ़ापे की लाठी ओर टूटगी।.
आखिर ये जवाबी करवाई कब तक चलेगी? अब आर या पार का समय आ गया है। जवानों को खुली छूट दे दो और अपने देश को सुरक्षित करने दो। मेरा बेटा शेर था, इस देश के जवान शेर है, इन्हें ऐसे न मरने दो।
तो कोटद्वार मे मनदीप सिंह का पूरा परिवार गम के साये मे डूब गया है वहा के लोग भी अपना गुस्सा व्यक्त करते समय बोल रहे थे कि अब केन्द्र सरकार को बड़े कदम उठाने होंगे । ये पाकिस्तान कभी नही सुधरने वाला । तो कुछ लोग इतने गुस्से मे थे की मानो उनको अभी जंग के मेदान मैं उतार दिया जाए तो या तो मार कर आयेगे या खुद की जान गवा देगे।.
उनका गुस्सा भी अपनी जगह जायज़ था। उन्होंने भी अपने उन यारो को खो दिया । हाथों मे हज़ारों लोगों हाथ में तिरंगा लिए शहीद हमीर सिंह की अंतिम यात्रा मे जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। तो कोटद्वार मे भी यही नज़ारा देखने को मिला ।पहली बार मेरी जानकारी अनुसार दो शहीद जवानों की एक दिन ही अंतिम यात्रा निकल रही थी ।आसमान भी रो रहा था।कोटद्वार बाज़ार पूरा बंद था और शहीद मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल था।
ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’ देशभक्ति से ओतप्रोत कर देने वाला ये नजारा शहीद हमीर ओर शहीद मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा मे नज़र आ रहा था । इन दोनों ने अपनी शहादत के बल पर पूरे राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। शहीद की शहादत पर हर देशवासी को गर्व है। पूरे उत्तराखंड़ को गर्व है।हर किसी के मन से लेकर बाहर आने वाले शब्द– जो देश के लिए शहीद हुए उनको मेरा सलाम है
अपने खून से जिस जमीं को सींचा उन बहादुरों को सलाम है.. 
जम्मू_कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में देश के लिए शहादत देने वाले रायफलमैन हमीर पोखरियाल ओर मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हजारों हज़ार लोगो ने शहीद जवान हमीर अमर रहे शहीद जवान मनदीप सिंह अमर रहे के नारे लगाये। अंतिम यात्रा में नम आंखों से लोग शहीद जवान की एक झलक पाने को व्याकुल थे।
बोलता है उत्तराखंड़ पीएम मोदी जी और ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह जी आज सेना प्रदेश के नाम से जाने जाना वाला उत्तराखंड प्रदेश का हर नोजवान ,बड़ा ,छोटा ,बुजुर्ग, महिला यही कह रही है कि आप अब कुछ बड़ी कार्यवाही इस पाकिस्तान पर क्यो नही करते। हमारे लाल शहीद हो रहे है वो भारत माता के उतराखंड के शेर है उन्हें खुला छोड़ दो उन्हें यु ही ना मरने दो। यू ही ना मरने दो । आखिर कब तक हम पाकिस्तान की गलतियों को माफ करेगे ।उनसे बात करते रहेंगे। और अपने जवानों को खोते रहेगे ।
खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,
तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है…




