
23 को परिणाम ओर 18 को पीएम मोदी लेगे बाबा केदार का आशीर्वाद ।
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। ओर खास मौके पर वे बाबा के दर्शन कर पूजा- भी अर्चना करेंगे। वही पीएम मोदी के भ्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियो मै जुटा हुआ है आपको बता दे कि पीएम मोदी इससे पहले भी बीते दो वर्षो में 3 बार बाबा के धाम पहुंच चुके हैं।
वही अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडे ने एआईजी एसपीजी जेपी शाही के हवाले से बताया कि पीएम मोदी के धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। वही पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी की टीम जिले में पहुंच चुकी है। उनके लिए गुप्तकाशी में रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। जबकि आज यानी 15 मई को एसपीजी के आईजी द्वारा भी केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। वही, जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई व 20 अक्टूबर 2017 व 7 नवंबर 2018 को केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान दो बार उन्होंने धाम से ही जनता को संबोधित भी किया था। जबकि तीसरी बार पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। पूरा भारत ओर देश विदेश जानता है कि केदारनाथ पुनर्निर्माण पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। उन्होंने कई बार समय समय पर केदारनाथ धाम में कार्यों का वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए भी जानकारी प्राप्त की है।
बहराल पीएम मोदी के साथ माना जा रहा है कि बाबा के धाम उत्तराखंड की राज्यपाल, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत सहित कुछ वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे।





