
कोरोना को लेकर उत्तराखंड में स्थिति लगतार बदल रही है
संक्रमितों का ग्राफ बढ़ रहा है ख़बर है कि
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और उत्तराखंड की पूर्व मंत्री अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं
सूत्र कहते है कि कैबिनेट मंत्री महाराज के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।
उन्होंने मीडिया के कुछ लोगो को बताया कि पूर्व मंत्री अमृता रावत की दो-तीन दिन से तबीयत खराब थी। इस पर शनिवार सुबह देहरादून की एक निजी लैब में कोरोना जांच की गई, शाम को रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे।
वही इसके साथ गम्भीर बात ये है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज हाल ही मैं हुई कैबिनेट की बैठकों मैं शामिल भी हुए है






