बड़ी ख़बर : सुब्रमण्यम स्वामी फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े में दायर कर सकते हैं पीआईएल! ( देवस्थानम अधिनियम)

 


ख़बर है कि देवस्थानम अधिनियम के मामले में उत्तराखंड सरकार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है! सूत्र बोल रहे है कि तीर्थ पुरोहित महापंचायत के आग्रह पर अधिवक्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने अधिनियम के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करना स्वीकार कर लिया है!

mostbet


वही सोमवार को दिल्ली में तीर्थ पुरोहितों के साथ बातचीत के बाद स्वामी ने बाकायदा ट्वीट कर याचिका दायर करने के फैसले की जानकारी भी दी है
आपको बता दे कि उत्तराखंड सरकार ने देवस्थानम अधिनियम के तहत चारधाम और धामों से जुड़े 51 मंदिरों की प्रबंध व्यवस्था में बदलाव किया है। जिसका लगातार चारों धामों से जुड़े तीर्थ पुरोहित विरोध कर रहे हैं। ख़बर है देवभूमि तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के दल ने सुब्रमण्यम स्वामी के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की ओर फिर स्वामी के साथ तीर्थ पुरोहितोें के अधिकार और अधिनियम के संबंध में काफी विस्तार से बातचीत भी हुई। सूत्र ने कहा है कि इस बातचीत के बाद स्वामी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करना स्वीकार किया। इसके कुछ समय बाद ही स्वामी ने ट्वीट किया कि वे इस संबंध में उत्तराखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here