उत्तराखंड में आज : कई जगह ओले और बिजली गिरने के आसार .. मौसम विभाग के अनुसार

उत्तराखंड में आज रात से कई जगह ओले और बिजली गिरने के आसार ..

उत्तराखंड के कई जिलों में आज से पांच दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
वही गढ़वाल मंडल के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज से अगले 40 घंटों के दौरान गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
शनिवार को दिन तक मौसम में सुधार हो सकता है।
हालांकि रात को एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाया रह सकता है।
  तो तापमान में कमी होगी जिससे ठंड में भी इजाफा होगा।
पहाड़ी जिलों में पाला और मैदानी जिलों में कोहरा बढ़ सकता है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here