उत्तराखंड: के इस जंगल मे पेड़ से लटके मिले लड़का लड़की के शव , लगभग दोनों की उम्र 18 साल ..

टिहरी के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के सड़े-गले शव


ख़बर उत्तराखंड के टिहरी जिले से
आपको बता दे कि टिहरी जिले के थाना हिंडोलाखाल के करास गांव (पौड़ीखाल) में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। जिसे पुलिस प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मानते हुए आत्महत्या बता रही है।
दोनों शव इतने अधिक सड़-गल चुके थे जिन्हें देख लगता है कि दोनों की मौत काफी पहले हो चुकी थी। 
ये दोनों शव करास गांव के समीप जंगल में काफल के पेड़ लटके मिले।
थाना प्रभारी बलवंत कंडियाल ने बताया कि दोनों की शिनाख्त हो गई है। दोनों की उम्र लगभग 18 साल है। युवती 17 जुलाई को गांव से लापता चल रही थी। 18 जुलाई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जबकि युवक हरियाणा में किसी होटल में काम करता था। सूचना मिली है कि युवती के लापता होने के दौरान 17 जुलाई को वह पौड़ीखाल आया था। 
उन्होंने बताया कि युवती की कॉल डिटेल्स से पता चला है कि दोनों की आपस में फोन पर बात हुई थी। कॉल डिटेल्स एवं परिस्थितियों के आधार पर मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अभी खुलकर कुछ नहीं बताया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के बीच किसी प्रकार के संबंध की जानकारी नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here