
गुवाहाटी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए धनौरी निवासी जवान की मौत हो गयी। 22 सितंबर को गुवाहाटी में सेना के जवानों की गाड़ी पलटने पर धनौरी निवासी जवान सोनित कुमार (35) पुत्र सुखबीर सिंह घायल हो गए थे।
गुवाहाटी के आर्मी अस्पताल में 11 अक्तूबर की शाम को उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार और धनौरी गांव में मातम छा गया है। जवान के परिवार वालों ने बताया कि सोनित कुमार 20 दिन पहले ही छुट्टी पूरी करके अपनी ड्यूटी पर गया था। 22 सितम्बर को परिवार को सूचना मिली थी कि गाड़ी पटलने से सोनित घायल हो गया है। गुवाहाटी के आर्मी अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा था। देर शाम खबर मिली कि सोनित का इलाज के दौरान निधन हो गया है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। सोनित के दो पुत्र शौर्य (10) और मौर्य (5) हैं। परिवार वालों का कहना है कि पार्थिव शरीर गुरुवार तक गांव में आने की उम्मीद है।
ख़बर रूड़की से
देवभूमि उत्तराखंड के एक और लाल का निधन हो गया बता दे रुड़की के धनोरा निवासी 38 वर्षीय सोनित
कुमार के गुवाहाटी में शहीद हो जाने के समाचार से घर में मातम छाया हुआ है।
20 दिन पूर्व छुट्टी मनाने के बाद अपनी ड्यूटी पर पहुंचे सोनित कुमार सैनी 22 सितंबर को आर्मी के जवानों के साथ गाड़ी में गुवाहाटी से अन्य स्थान पर जा रहे थे…अचानक गाड़ी पलटने से वह गंभीर घायल हो गए,
आर्मी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहां 11 अक्टूबर की शाम को उनका निधन हो गया…सोनीत कुमार की शादी देवबंद निवासी रूबी सैनी के साथ हुई थी जिनके दो बेटे शोर्य 12 साल व सौरभ 8 साल हैं…
उत्तराखंड ने खोया एक और वीर सपूत





