उत्तराखंड में बरसात जमकर अपना तांडव मचा रही है देखिये पूरी रिपोर्ट


उत्तराखंड में बरसात जमकर अपना तांडव मचा रही है बता दे कि टिहरी : चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के टूटने की वजह से फकोट के पास बंद हो चुका है देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण चम्बा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग फकोट के पास बंद हो गया है जिससे वाहनों की आवाजाही में रोक लग गई है। सड़क दोनों ओर से टूट चुकी है जिससे दोनो ओर से आवा-जावी का सम्पर्क टूट चुका है अभी सड़क की मरम्मत होने में काफी वक्त लग सकता है।
आपको बता दें प्रदेश में पिछले 4 दिन से लगातार बारिश हो रही है और अभी आने वाले 4 दिन तक और बारिश होने की संभावना है इसके चलते बड़ी संख्या में कई जगहों पर आपदा के निशान दिखाई दे रहे हैं कई सड़क बह गई है इसके अलावा भूस्खलन की वजह से भी सड़कें बंद हो चुकी हैं जिला प्रशासन सड़कों को खुलवाने मैं जुटा हुआ है
वही देहरादून के विकासनगर-सोरना ढोबरी की मोट नदी में आया तबाही का सैलाब, भू कटाव सहित भारी नुकसान का अंदेशा है ग्रामीण ओर भयभीत बताते चलें शुक्रवार सुबह सुबह सोरना डोबरी की मोट नदी में तबाही का सैलाब देखा गया है। रात भर से हो रही मूसलाधार बारिश से मोट नदी उफान पर है जिससे ग्रामीणों के धान लगे कई बिघा खेत भू कटाव की वजह से बह गये सिंचाई की नहरे बह गयी बाड सुरक्षा के पुश्ते बह गये

पेयजल की लाइने बह गयी जिससे पेयजल व्यवस्था भी चोपट हो गयी और सोरना ढोभरी पुल के पास स्थित वन विभाग के शीशम के प्लांटेशन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया निचले इलाके में वन गुर्जरो की बस्ती में भी पानी घुस गया जहां नुकसान का आंकलन किया जा रहा है वहीं नदी में पानी के साथ बड़े बड़े पेड़ भी बहकर आते दिख रहे हैं।
गाँव के बुजुर्ग ग्रामीणों ने बताया की उपरी इलाके निश्चित ही भारी बारिश के चलते ये नजारा देखने को मिल रहा है जिसके चलते नदी में पानी का यह मंजर लगभग चालीस साल बाद देखा जा रहा है नदी के पानी का शोर कई किलोमीटर दूर से सुना जा रहा है जिससे लोग भयभीत हैं लोग दूर दूर से नदी का रोद्र रूप देखने पहुँच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here