
उत्तराखंड के हल्द्वानी दुर्गा सिटी स्थित स्पा सेंटर में पकड़ी गई दो युवतियों ने पुुलिस को बताया कि ग्राहकों के आने पर उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधक की कुर्सी पर बैठा व्यक्ति संबंध नहीं बनाने पर पैसा रोकने की धमकी देता था। वही पुलिस इस मामले में नामजद संचालिका, प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन लोगों की तलाश कर रही है।

बीते दिन पुलिस ने दुर्गा सिटी सेंटर स्थिप स्पा में छापा मारकर पांच युवतियों को बरामद किया था। साथ ही अस्थायी मैनेजर बने देवेंद्र कुमार को पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। देवेंद्र मूल रूप से पीलीभीत (यूपी) का रहने वाला है। देवेंद्र ने बताया कि स्पा सेंटर भगवानपुर निवासी निर्मला जोशी के नाम है, लेकिन उसे मनीष खाती और कौशल कुमार चलाते थे। पुलिस तीनों नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। छानबीन में पता चला है कि छापे के पहले स्पा सेंटर का प्रबंधक लाखों कैश लेकर भाग गया। पकड़ी गई युवतियों में दो दिल्ली, दो दिनेशपुर और एक काठगोदाम की रहने वाली हैं। इनमें दो युवतियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहक गैर प्रांतों से आते थे। कुछ सिर्फ मसाज कराते थे। कुछ शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाते थे। प्रबंधक ग्राहकों के अनुसार शारीरिक संबंध बनाने के लिए लड़कियों पर दबाव बनाता था। लड़की के मना करने पर उसका पैसा रोक दिया जाता था। मजबूरी में लड़कियों को गलत काम करना पड़ता था। सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि युवतियों की पूछताछ के दौरान प्रथमदृष्टया शारीरिक संबंध की बातें स्वीकार की है।
पुलिस ने स्पा सेंटर 19 के इर्द-गिर्द लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में लड़कियां और अन्य लोग आते जाते हुए दिखाई दे रहे थे। फुटेज से भी पुलिस को पूछताछ में मदद मिलेगी।
जोशी और महिला पुलिस की पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि उन्हें मसाज करने के लिए 20-20 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा कर प्रबंधक लाया था। यहां आने पर किसी को पांच हजार किसी को दो हजार रुपये खर्च दिया करता था। किराये के कमरे में गुजारा करना काफी कठिन था। प्रबंधक प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करता है। दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके पति की मौत होने के कारण वह यहां आई थी। दूसरी युवती का कहना था कि पति से तलाक के बाद वह आर्थिक रूप से परेशान थी। दोनों ने आरोप लगाया कि स्पा सेंटर में उनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा था। इसी प्रकार दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर) की युवतियां सगी बहनें हैं। आर्थिक तंगी के चलते दोनों मजबूरी में स्पा सेंटर में काम करने के लिए आई थीं। काठगोदाम की युवती का कहना था कि वह घर से रोज सेंटर आती थी। सभी लड़कियों की तरह वह भी काम करती थी।




