उत्तराखंड में : ये लड़का लड़की को ले गया बहला फुसलाकर अपने गांव, छह दिन तक करता रहा किशोरी के साथ दुष्कर्म, ऐसे पुलिस ने किया गिरफ्तार

[किशोरी को बहला फुसलाकर लाया अपने गांव, छह दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

देवभूमि उत्तराखंड में एक युवक  फेसबुक पर  लड़की से दोस्ती करके  उस  किशोरी को बहला फुसलाकर अपने गांव ले गया फिर आरोप है कि उसने छह दिन उसे  गांव में रखकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

देहरादून के  राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित को जाखन से गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया  रिपोटर्स के  अनुसार 27  सितंबर को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।ओर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।  फिर फोन की काल डिटेल खंगालने पर पता लगा कि किशोरी  की  बाखंड चौबट्टाखाल, पौड़ी गढ़वाल निवासी संतोष कुमार से बातचीत होती थी। पुलिस ने जब संतोष के बारे में उसके घर से जानकारी हासिल की तो पता लगा कि वह हरिद्वार में नौकरी करता है।

फिर पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार को आरोपित किशोरी के साथ जाखन क्षेत्र में आया हुआ है। इस दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपित उसे अपने गांव ले गया, जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने संतोष कुमार के खिलाफ अपहरण के अलावा पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here