उत्तराखंड : नाम भगवान दास ओर धंदा लड़कियों की सप्लाई का एक रात के 1500 लेकर युवतियों को भेजता था ग्राहकों के पास ,अब हो गया गिरफ्तार
ख़बर रुद्रपुर से
जहा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कार में गलत हरकतें करते हुए दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी महिलाओं और युवतियों को बुकिंग पर ग्राहकों के पास भेजता था। अब सब सलाखों के पीछे चले गए
बृहस्पतिवार को एसपी सिटी ममता बोहरा ने मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम मोदी मैदान पहुंची। यहां खड़ी कार में एक व्यक्ति और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भगवान दास उर्फ अर्जुन निवासी रेहपुरा गनीमत बहेड़ी बरेली बताया। एक महिला ने अपना नाम भारती पत्नी गंगाराम निवासी दिनकरी थाना कैमरी जिला रामपुर और हाल निवासी सिडकुल ढाल ट्रांजिट कैंप और दूसरी ने अपना नाम पूजा यादव पत्नी छोटे यादव निवासी ग्राम सनसड़ा थाना मोहली सीतापुर जिला बाराबंकी और हाल निवासी पक्काखेड़ा रुद्रपुर बताया।
इन तीनों के कब्जे से दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 3700 रुपये बरामद हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि भगवान दास लड़कियों को सप्लाई करने का काम लंबे समय से कर रहा था। वह बरेली से आवाजाही करता था। आरोपी महिलाओं ने अपनी इच्छा से अनैतिक देह व्यापार करने की बात कही।
आरोपी भगवान दास ग्राहकों के पास युवतियों और महिलाओं की अश्लील फोटो भेजता था। इसके बाद एक हजार से 1500 रुपये प्रति रात के लिए युवतियों को ग्राहकों के पास भेजा जाता था। आरोपी ने स्वीकारा कि वह शाम के समय एकांत में कार खड़ी कर ग्राहकों के फोन का इंतजार करता था। फोन आने और सौदा तय होने पर दस से 15 मिनट में ग्राहकों के पास महिलाओं को पहुंचा दिया जाता था।
रुद्रपुर।
भगवान दास ने बताया कि उसके साथ पकड़ी गई दोनों महिलाओं को उसने पांच-पांच सौ रुपये में बुक कर लिया था। काफी इंतजार के बाद भी ग्राहक नहीं मिलने पर वह खुद ही ग्राहक बन गया था।