
कल शुक्रवार के दिन लोक निर्माण विभाग, सहिया के कार्यालय मे अराजक तत्वो द्वारा खुलेआम की गयी अराजकता व हथियार के बल पर की गयी गुंडागर्दी की घटना अत्यन्त निन्दीय है, इस तरह से शासकीय दायित्वों के निर्वहन मे सरकारी अधिकारियो व कर्मचारियो को अराजक तत्वो द्वारा हथियारो के बल पर डराये धमकाये जाने का संज्ञान तत्काल सहिया क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियो के साथ-साथ सरकार को लेना चाहिए तथा पुलिस प्रशासन को अमुक अराजक तत्वो के विरूद्ध गैर कानूनन हथियार रखने, सरकारी कार्य मे बाधा डालने तथा गैर इरादतन सरकारी अधिकारियो व कर्मचारियो को धमकी दिये जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर ऐसे लोगो की तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिये। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि लोक निर्माण विभाग सहिया के सभी अधिकारियो और कर्मचारियो के जान माल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने हेतु पुलिस महानिदेशक को कडे निर्देश दिये जायें, क्षेत्रीय विधायक से भी कार्मिको की सुरक्षा सुनिश्चित करने का विशेष अनुरोध है।

🙏🙏
दीपक जोशी
कर्मचारी नेता




