उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में देरी का खामियाजा भुगतने वाले इन शिक्षकों को मिल सकती है सालों बाद राहत


उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में देरी का खामियाजा भुगतने वाले इन शिक्षकों को मिल सकती है सालों बाद राहत

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश वापसी के इच्छुक शिक्षकों को एक और मौका मिलने जा रहा है उत्तराखंड में कार्यरत उत्तर प्रदेश निवासी शिक्षकों की ओर से वापसी को लेकर लगातार प्रयास तो किए जा रहे हैं लेकिन पहले विभाग और फिर प्रशासन से हरी झंडी मिलने में देरी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है
बीते फरवरी माह में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कार्मिकों के आवंटन को लेकर बैठक हुई थी दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं कार्मिकों को सलाह देने के लिए उठाए गए इन कदमों का लाभ 5 महीने गुजरने पर भी शिक्षकों को नहीं मिला अभी शासन इस मामले में फिर से गंभीर हुआ है

कार्मिकों के दो बार आवंटन को लेकर दोनों राज्यों में समन्वय को गठित राज्य परामर्श समिति ने विभागों से लंबित प्रकरणों की सूची तलब की है इसके बाद घर वापसी की तमन्ना रखने वाले शिक्षकों की मुराद पूरी करने को विभाग को झुकना पड़ा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here