खतरे के निशान से ऊपर अलकनंदा: धारी देवी मंदिर के आस-पास रौद्र रूप में बह रही है

खतरे के निशान से ऊपर अलकनंदा
धारी देवी मंदिर के आस-पास रौद्र रूप में बह रही है


आज सुबह से ही अलकनंदा नदी अपने रौद्र रूप में बह रही है
. धारी देवी मंदिर के आस-पास भी अकलनंदा नदी ने अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है
अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है
धारी देवी मंदिर के पिलर लगभग इसमें पूरे डूब गये हैं
. धारी देवी में अलकनंदा खतरे के निशान से उपर बह रही है. यहां नदी का जलस्तर इस समय 608.09 मीटर पर है.

mostbet

श्रीनगर में शांत दिखने वाली अलकनंदा ने रौद्र रूप ले लिया है. यहां नदी का लेवल खतरे के निशान तक पहुंच गया है. लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा उफान पर है. जिसके कारण यहां नदी के किनारे रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं. बढ़े जलस्तर के कारण यहां के घाट पूरी तरह से जलमगन हो गये हैं. सुबह से श्रीनगर में 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

ऋषिकेश में प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है. जिसके कारण गंगा किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं. गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ऋषिकेश में भी प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है
. तटीय क्षेत्रों में प्रशासन की टीम लगातार नजर बनाए हुए है. वही गंगा किनारे रहने वाले 300 लोगों के लिए अल्टरनेट व्यवस्था भी की जा रही 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here