उत्तराखंड : 40 साल के एसआई पवन कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत , माता-पिता के इकलौते बेटे थे पवन , कोटद्वार घर पर कोहराम


 

काशीपुर: ट्रक और कार में भीषण टक्कर, सीपीयू प्रभारी की दर्दनाक मौत, गाड़ी को काट कर निकाला शव, तस्वीरे

40 साल के एसआई पवन कुमार भारद्वाज मूलरूप से कोटद्वार के शिवपुरी के रहने वाले थे।
तीन साल पहले उनकी तैनाती काशीपुर सीपीयू में हुई थी।
इस समय वह आईआईएम स्थित बैरक में रहा करते थे।

बता दे कि काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड पर बुधवार देर रात हुई कार और ट्रक की भीषण टक्कर में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) के प्रभारी पवन भारद्वाज की मौत हो गई। वह तीन साल से काशीपुर सीपीयू में तैनात थे। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

बुधवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे वह अपनी कार संख्या यूके 18 के 7664 से काशीपुर बाजार से बैरक की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान कल कुंडेश्वरी रोड पर सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 38 टी 1649 से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक और कार की इस जबरदस्त टक्कर में कार सिकुड़ गई और लॉक हो गई। पवन का शव निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया

क्रेन से कार को काट कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने रात को शव मोर्चरी में रखवा दिया था। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस की ओर दौड़ पड़े।


पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि पवन अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।

उनके दो बेटे 14 वर्षीय अनंत व नौ साल की बेटी आदया है। आईटीआई थाना पुलिस के अनुसार ट्रक ईंटों से भरा था और संभल से काशीपुर आया था। मृतक पवन भारद्वाज को उनके साथियों द्वारा श्रद्धांजलि दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here