देहरादून : दिल्ली से आए यह लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में थे डिवाइडर पर चढ़ी कार काफी तेज रफ्तार में थी

देहरादून : दिल्ली से आए यह लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में थे डिवाइडर पर चढ़ी कार काफी तेज रफ्तार में थी

mostbet

हरिद्वार से ऋषिकेश की तरफ जा रही एक कार रायवाला के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
घटना शनिवार को खांडगांव पुलिया के पास हुई। इस दौरान कार के सामने आने से एक स्कूटी सवार दो लोगों को भी मामूली चोट आई। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। खांडगांव के पास अचानक हाईवे क्रॉस कर रही दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक ने कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। कार की टक्कर से रैलिंग व स्ट्रीट लाइट का एक पोल भी टूट गया। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गयी। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से आए यह लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में थे और तपोवन ऋषिकेश जा रहे थे। यह लोग अपने साथ के दूसरे वाहनों में सवार होकर गंतव्य की ओर चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here