Friday, April 19, 2024
Homeउत्तराखंडरावतों (त्रिवेंद्र और तीरथ) ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया बोले ...

रावतों (त्रिवेंद्र और तीरथ) ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया बोले नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह

उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष।    का कार्यभार आज से संभाला लिया है
उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदरा ह्रदयेश के निधन के बाद उनकी जगह ली है

वही पद संभालने के बाद नेता प्रीतम सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस 2022 में उत्तराखंड में सत्ता में आने वाली है।
लोग तथाकथित डबल इंजन की सरकार से निराश हैं
और वे बदलाव चाहते हैं।
उन्होंने 2017 में भाजपा को जबरदस्त जनादेश दिया था, लेकिन वह प्रदेश को एक स्थिर सरकार देने में भी विफल रही। सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ”साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री और उनमें से एक को तो केवल चार माह में ही पद छोड़ना पड़ा। दो रावतों (त्रिवेंद्र और तीरथ) ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया।” उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के कारण विकास को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा, अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है, जबकि जरूरी सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं।
राज्य सरकार पर भू और खनन माफियाओं के हाथों में खेलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार केवल कांग्रेस ही दे सकती है। यह पूछे जाने पर कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में क्या वह कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे, सिंह ने कहा कि पार्टी में काबिल नेताओं की कमी नहीं है और चुनावों के बाद पार्टी हाईकमान जिसे भी इस काम के लिए चुनेगा, उसे  सबका   समर्थन मिलेगा। विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में कांग्रेस में हुए संगठनात्मक बदलाव के तहत पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष जबकि प्रीतम  सिंह को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments